क्रिसमस के उल्लास में डूबे लोग
खूंटी : क्रिसमस को ले ईसाई समुदाय में भारी उत्साह है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी क्रिसमस के उल्लास में पूरी तरह डूब गए हैं। घर-घर में क्रिसमस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। समाज के लोग प्रभु ईसा मसीह के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं क्रिसमस को ले शहर के सभी चर्च सजकर तैयार हो गए हैं। गिरजाघरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।
खूंटी : क्रिसमस को ले ईसाई समुदाय में भारी उत्साह है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी क्रिसमस के उल्लास में पूरी तरह डूब गए हैं। घर-घर में क्रिसमस की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। समाज के लोग प्रभु ईसा मसीह के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं क्रिसमस को ले शहर के सभी चर्च सजकर तैयार हो गए हैं। गिरजाघरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। क्रिसमस गैद¨रग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। विद्यालयों में आकर्षक चरनी बनाकर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाया जा रहा है। चर्च में विशेष प्रार्थना कर फादर लोगों को ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं।
--
क्रिसमस को ले सजा बाजार : क्रिसमस का उत्साह बाजार में भी नजर आ रहा है। कपड़ों व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। क्रिसमस को ले लोग पटाखों की खरीदारी भी जमकर कर रहे हैं। कचहरी मैदान में पटाखे की दुकानें सजी हैं, जहां ग्रीन पटाखों की बिक्री की जा रही है। यहां 30 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं।