किया गया पुरस्कार का वितरण
बुंडू : नगर पंचायत बुंडू द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान निजी और सार्वजनिक पूजा पंडालों के बीच स्वच्छ
बुंडू : नगर पंचायत बुंडू द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान निजी और सार्वजनिक पूजा पंडालों के बीच स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका शनिवार को पुरस्कार वितरण किया गया। स्वच्छ पूजा पंडालों का चयन, चयनमंडली के जजों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में शामिल 12 सार्वजनिक पूजा पंडालों में प्रतियोगिता का बंपर पुरस्कार, बजरंग दल को चुना गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार श्याम सुंदर भूदेव समिति, द्वितीय पुरस्कार बजरंग संघ, तृतीय मिलन मंदिर सेवा संघ बुंडू को चुना गया। व्यक्तिगत दुर्गा पूजा पंडालों में प्रथम लायेक दुर्गा मंदिर, द्वितीय बिद दुर्गा मंदिर एवं तृतीय राजा घर दुर्गा मंदिर को चुना गया। सभी चयनित स्वच्छ पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों को विधायक विकास कुमार मुंडा कप और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मौके पर बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश उराव, उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी , बीडीओ नरेंद्र कुमार के साथ नगर पंचायत के 13 वार्ड सदस्य , नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ पूजा पंडालों के प्रतिनिधी और गण्य मान्य लोग मौजूद थे।