रनिया में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ले भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:08 AM (IST)
रनिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ले भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड के ब्लॉक चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अनीता देवी, महामंत्री अनूप सिंह, विजय सिंह, सीताराम, विनोद राम, बाबू साहू, नवीन ठाकुर, बालचंद, काशी व प्रदीप नाग सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें