भाजपा ने तोरपा रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल
भारतीय जनता पार्टी के तोरपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 14 से 20 सितंबर तक हर दिन लोगो के सेवा से संबंधित कुछ कार्य करना है।
तोरपा : भारतीय जनता पार्टी के तोरपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 14 से 20 सितंबर तक हर दिन लोगो के सेवा से संबंधित कुछ कार्य करना है।
मंडल अध्यक्ष पुरनेंद्र मांझी तथा जिला संयोजक नीरज पाढ़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को तोरपा रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में तोरपा के जरूरमंद लोगों के बीच होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम-30, कंबल व अनाज का वितरण किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि जिस तरह निरंतर देश के लिए प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, उसी कड़ी में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रहा है। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता, मनोज लुगुन, कुलदीप मिश्रा, केशव कुमार, नीरज जायसवाल, अजीत रॉय, सुबोध जायसवाल, दीपक तिग्गा एवं मोनू चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।