Move to Jagran APP

विकास योजनाओं पर लगी रोक हटाया जाए : अर्जुन मुंडा

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा खूंटी एवं रांची जिले की कई विकास योजनाओं पर लगाई गई अस्थायी रोक को अविलंब हटाने एवं विकास कार्यों को शुरू करने का कहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:14 AM (IST)
विकास योजनाओं पर लगी रोक हटाया जाए : अर्जुन मुंडा

तोरपा : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा खूंटी एवं रांची जिले की कई विकास योजनाओं पर लगाई गई अस्थायी रोक को अविलंब हटाने एवं विकास कार्यों को शुरू करने का कहा है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन दो जिलों में प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद भी राज्य सरकार ने कई विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। इस कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को तो लाभ मिलेगा ही, कोविड-19 के कारण प्रवासी मजदूरों के समक्ष खड़ी बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी। खूंटी के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कहने पर राज्य सरकार ने कई योजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.