Move to Jagran APP

नहीं रहे आएसएस कार्यकर्ता व समाजसेवी कमल सिंह

भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी कमल सिंह का शनिवार की देर रात उनके पैतृक आवास तोरपा प्रखंड के सुंदारी गांव में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि कमल सिंह नहीं रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:19 AM (IST)
नहीं रहे आएसएस कार्यकर्ता व समाजसेवी कमल सिंह
नहीं रहे आएसएस कार्यकर्ता व समाजसेवी कमल सिंह

तोरपा : भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी कमल सिंह का शनिवार की देर रात उनके पैतृक आवास तोरपा प्रखंड के सुंदारी गांव में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि कमल सिंह नहीं रहे।

loksabha election banner

स्व. कमल सिंह सोनाहातू प्रखंड में पंचायत सचिव के पद कार्यरत थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गत 13 जून की रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा विधायक कोचे मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उनके घर सुंदारी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कमल सिंह खूंटी में जनसंघ के संस्थापक सह अधिवक्ता शालीग्राम सिंह के दामाद थे। कमल सिंह आरएसएस के नैपुण्य वर्ग के 1987 के ओटीसी किए हुए स्वयंसेवक भी थे। कमल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भाजपा ने एक सच्चा और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहने की क्षमता दे। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि कमल सिंह के निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इस क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई। स्व. कमल सिंह, स्व. संबल प्रधान, स्व. बेला मुंडा व स्व. महेश साहू जैसे कार्यकर्ताओं ने खूंटी-सिमडेगा क्षेत्र में संघ के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कमल सिंह के निधन पर संतोष जायसवाल, तुलसी भगत, मंडल अध्यक्ष संजय नाग, नीरज पाढ़ी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं व संघ समर्थकों ने गहरी संवदेना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.