Move to Jagran APP

अशोक भगत बने हॉकी खूंटी के अध्यक्ष

खूंटी : स्थानीय गोवद गेस्ट हाउस में मंगलवार को हॉकी खूंटी का चुनाव किया गया। चुनाव के दौरान हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। उनके मार्गदर्शन में हॉकी खूंटी का गठन किया गया। अशोक कुमार भगत को अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 07:00 PM (IST)
अशोक भगत बने हॉकी खूंटी के अध्यक्ष
अशोक भगत बने हॉकी खूंटी के अध्यक्ष

खूंटी : स्थानीय गोवद गेस्ट हाउस में मंगलवार को हॉकी खूंटी का चुनाव किया गया। चुनाव के दौरान हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे। उनके मार्गदर्शन में हॉकी खूंटी का गठन किया गया। अशोक कुमार भगत को अध्यक्ष चुना गया।

loksabha election banner

अर्पणा हंस व सुरेश महतो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुशील तोपनो, निक्की प्रधान, सुरेन बारिक व सुशांत हेरेंग को उपाध्यक्ष चुना गया। जोसेफ लुगुन व पुष्पा तोपनो को एसोसिएट उपाध्यक्ष, दशरथ महतो को महासचिव चुना गया। वहीं, परमानंद कुमार, नामजन मुर्मू, संजीता बरवा व विश्वासी कंडुलना को संयुक्त सचिव और उना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही 12 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवगठित संघ हॉकी खूंटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस अवसर पर खूंटी जिले के सभी प्रखंडों से हॉकी खेलप्रेमी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.