Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: देश आगे बढ़े और इसकी प्रतिष्ठा कायम रहे : अर्जुन मुंडा

Lok Sabha Polls 2019. खूंटी में एक बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह देश का चुनाव है। उद्देश्य है कि दुनिया में अपना देश आगे बढ़े और इसकी प्रतिष्ठा बनी रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 08:19 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: देश आगे बढ़े और इसकी प्रतिष्ठा कायम रहे : अर्जुन मुंडा
Lok Sabha Polls 2019: देश आगे बढ़े और इसकी प्रतिष्ठा कायम रहे : अर्जुन मुंडा

खूंटी, जागरण संवाददाता। यह देश का चुनाव है। उद्देश्य है कि दुनिया में अपना देश आगे बढ़े और इसकी प्रतिष्ठा बनी रहे। भारतवर्ष की प्राचीन प्रतिष्ठा जैसी थी, वैसी पुन: कायम हो, इसके लिए जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जाए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सह खूंटी लोकसभा सीट के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कही।

loksabha election banner

वे बुधवार को खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ व्यवस्था के लिए नहीं है, बल्कि भारत की भूमिका को तय करने के लिए भी है। हर व्यक्ति के लिए यह जरूरी होता है कि वह अपने पूर्वजों की संस्कृति को आगे बढ़ाए और इस कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बखूबी कर रहे हैं।

प्राचीन सभ्यता के साथ जुड़कर नए भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। मुंडा ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल को वे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि नामांकन के दिन भारी संख्या में मौजूद रह कर उनका मनोबल बढ़ाएं। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, लोकसभा प्रभारी विनय लाल, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप साहू, बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, वीना देवी, लक्षमी बाखला, संजय नाग, जिला उपाध्यक्ष च्योतिष भगत, उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप, जिला महामंत्री विनोद नाग, कृपासिंधु बेहरा एवं शिवशंकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.