Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: पेशे से किसान अर्जुन मुंडा के पास एक कट्ठा भी कृषि भूमि नहीं

Lok Sabha Polls 2019. पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की आय पांच साल में साढ़े चार गुणा से अधिक बढ़ी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 08:19 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: पेशे से किसान अर्जुन मुंडा के पास एक कट्ठा भी कृषि भूमि नहीं

खूंटी, [कंचन कुमार]। पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की आय पांच साल में साढ़े चार गुणा से अधिक बढ़ी। इस दौरान अर्जुन मुंडा अपनी कमाई दोगुनी भी नहीं कर सके। बिजनेस एवं खेती-बारी में यही अंतर होता है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की आय के स्रोत सीमित हैं। वे पेंशन एवं खेती-बारी पर आश्रित हैं। जबकि उनकी पत्नी मीरा मुंडा व्यवसाय से जुड़ी हैं।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा ने लोकसभा चुनाव के लिए दायर नामांकन पर्चे में स्वयं एवं अपनी पत्नी की आय का पांच सालों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। मीरा मुंडा की आय 2013-14 में 2104319 रुपये थी। अगले साल 2014-15 में इसमें काफी उछाल आ गया। इस साल उन्होंने 3114507 रुपये की कमाई की। उनकी आय बढ़कर 5218826 रुपये हो गई। लेकिन व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

2015-16 में यह घटकर 3727996 रुपये पर आ गई। 2016-17 में हालांकि इसमें थोड़ा सुधार आया। यह बढ़कर 4458789 रुपये पर पहुंच गई। 2017-18 उनके लिए काफी लकी रहा। उन्होंने 5422620 रुपये की कमाई की। उनकी आय 9881418 रुपये पर पहुंच गई। उधर, अर्जुन मुंडा की आय अपेक्षाकृत काफी धीमी गति से बढ़ी है। 2013-14 में उनकी आय 887327 रुपये थी। 2014-15 में उनकी कमाई में 10994 रुपये की वृद्धि हुई।

यह 898321 रुपये पर पहुंच गई। 2015-16 अर्जुन मुंडा के लिए खुशियां लेकर आया। इसमें उन्होंने 400200 रुपये की कमाई की। उनकी आय 1298521 रुपये हो गई। लेकिन 2016-17 में उन्हें 133219 रुपये का नुकसान हो गया। उनकी आय घटकर 1165302 रुपये हो गई। वित्तीय वर्ष 2917-18 उनके लिए शानदार खुशियां लेकर आया। इस वर्ष उन्होंने 294046 रुपये की कमाई की। उनकी आय 1459348 रुपये हो गई।

किसान हैं अर्जुन, लेकिन खुद के नाम एक छटांक भी जमीन नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समाजसेवी एवं पेशे से किसान हैं। लेकिन उनके नाम एक छटांक भी कृषि भूमि नहीं है। उनकी पत्नी मीरा मुंडा के नाम 2.80 एकड़ कृषि भूमि है। साथ ही उनके संयुक्त परिवार की कुल नौ एकड़ कृषि योग्य भूमि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.