जिले में मिले 32 संक्रमित, 65 हुए स्वस्थ
जिले में बुधवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 32 संक्रमितों मे 16 खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र 13 तोरपा एवं तीन कर्रा प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 05:14 AM (IST)
खूंटी : जिले में बुधवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 32 संक्रमितों मे 16 खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र, 13 तोरपा एवं तीन कर्रा प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1633 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर 65 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इन्हें मंगलवार को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 1360 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 269 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें