जिले में मिले 21 कोरोना संक्रमित, 43 हुए स्वस्थ
जिले में बुधवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 21 संक्रमितों में खूंटी के 12 अड़की प्रखंड के छह एवं रनिया तोरपा व कर्रा प्रखंड का एक-एक संक्रमित शामिल है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 05:08 AM (IST)
खूंटी : जिले में बुधवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 21 संक्रमितों में खूंटी के 12, अड़की प्रखंड के छह एवं रनिया, तोरपा व कर्रा प्रखंड का एक-एक संक्रमित शामिल है। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1048 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 43 संक्रमित इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ हो गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 750 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें