Move to Jagran APP

केसीसी के लिए 10086 किसानों ने दिए आवेदन, 6428 भेजे गए बैंक

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए खूंटी जिले के 10086 किसानों ने सोमवार तक आवेदन जमा कराया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 07:49 PM (IST)
केसीसी के लिए 10086 किसानों ने दिए आवेदन, 6428 भेजे गए बैंक
केसीसी के लिए 10086 किसानों ने दिए आवेदन, 6428 भेजे गए बैंक

खूंटी : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए खूंटी जिले के 10086 किसानों ने सोमवार तक आवेदन जमा कराया है। इनमें से 6428 किसानों के आवेदन जांच के बाद बैंक को भेज दिया गया है। खूंटी जिले के 21 हजार किसानों को 31 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने बताया कि जिले के सभी योग्य किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन सक्रिय है। इसको लेकर जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगाकर किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इस कार्य में जिले के सभी किसान मित्र, जनसेवक, एटीएम, बीटीएम, बीएओ का टीम बनाया गया है। जिले में छह जुलाई से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर किसानों से आवेदन जमा लिए जा रहे हैं। किसानों को खेती करने में कोई आर्थिक कठिनाई नहीं हो, इसके लिए सरकार किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध करा रही है। इसे सुनिश्चित करने को युद्धस्तर पर काम करके प्रखंड के सभी योग्य किसानों का केसीसी ऋण के लिए काम करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

---

जिले में हैं 57 हजार किसान

खूंटी जिले में कुल 57 हजार किसान है। इनमें 35803 किसानों का पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड है। इस बार कुल 21 हजार किसानों को केसीसी देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें अबतक दस हजार 86 किसानों ने अपना आवेदन जमा कर दिया है। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए किसान के पास भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता आदि का होना अनिवार्य है। एक लाख से कम ऋण लेने वाले किसानों को जमीन का प्रमाण पत्र नहीं बल्कि स्वघोषणा पत्र देना होगा।

---

केसीसी के लिए तिथिवार जमा किए गए आवेदन

---

तिथि - जमा किए गए आवेदन - बैंक भेजे गए आवेदन

छह जुलाई - 24 - 24

सात जुलाई - तीन - तीन

आठ - 16 - 16

नौ - 3818 - 3818

दस - 11 - 11

13 - 156 - 101

14 - 154 - 45

15 - 174 - 103

16 276 - 192

17 - 295 - 88

18 - 1075 - 0

19 - 542 - 485

20 - 623 - 357

21 - 331 - 0

22 - 632 - 352

23 - 399 - 203

24 - 423 - 0

25 - 630 - 0

26 - 504 - 630

कुल - 10086 - 6428

---

सोमवार का आंकड़ा

---

प्रखंड - मिले आवेदन - बैंक भेजे गए आवेदन

खूंटी - 116 - 41

मुरहू - 53 - 215

रनिया - 21 - 39

अड़की - 94 - 72

कर्रा - 112 - 77

तोरपा - 108 - 186

कुल - 504 - 630


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.