जिप अध्यक्ष ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी समस्याएं
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा मदनाडीह प
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा मदनाडीह पंचायत के कोलहर, हरलाटांड़, आमराटांड़ पहुंचकर लोगों की जनसमस्या सुनी। उसके निवारण का भरोसा दिया। लोगो से पेयजल, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी ली। बेसरा ने कहा कि समस्याएं बताएं। उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी किया। कहा कि लोग पानी को बचाएं। मानव जीवन के लिए जल की बर्बादी रोकना जरूरी है। वर्षा जल का संरक्षण जलस्तर सुरक्षित रखने व उसे बढ़ाने के लिए सरकार योजना चला रही है। उसका लाभ लें। कोरोना से बचाव को जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग जहां भी रहें, शारीरिक दूरी बना कर रहें। मास्क पहनने के अलावा साबुन से हाथ धोते रहें। उनके साथ मुखिया गणेश मरांडी, जब्बार मियां, शराफत अंसारी, सफाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।