नदी में डूबने से छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम
अजय नदी में डूबने से छात्र की मौत गांव में पसरा मातम
फोटो नं. 12
संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : सोमवार नवमी के दिन विद्यासागर थाना क्षेत्र के गबड़ा गांव में दशहरा का उल्लास तब मातम में बदल गया, जब सुबह ही एक छात्र अजय नदी की तेज धारा में बह गया। पुरुषोत्तम राय कर पुत्र रजत राय का शव अब तक नहीं मिला है। पुलिस अब मान रही है कि रजत की मौत हो गई होगी। दूर-दूर तक खोजबीन के बाद में शव का पता नहीं चल पाया है। इंटर के छात्र की मौत को लेकर पूरा गांव में मातम है। दशहरा का सारा उल्लास भी इस अनहोनी में धुल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि रजत अन्य बच्चों के साथ अजय नदी पाठा धोने व स्नान करने गया था। नवमी को बलि के पहले पाठा धोने का रिवाज है। वह खुद स्नान कर नदी से ऊपर उठने वाला ही था पर पांव किचड़ रहने की वजह से वह फिसल कर नदी में गिर पड़ा। इसी दौरान अचानक नदी में पानी तेज प्रवाह आग गया। वह उसमें बहने लगा तो बगल में खड़ एक बुजुर्ग ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने पहले हाथ बढ़ाया पर रजत हाथ में आने के बाद भी छूट गया। फिर उन्होंने गमछा फेंक कर रजत को सहारा देने की कोशिश की पर वह नहीं पकड़ पाया और धार में बहता चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में बड़े-बड़े चट्टान भी है। तत्काल गांव से कई लोग पहुंचे और खोजबीन शुरू की। पुलिस भी पहुंची पर उसका दूर-दूर तक अता-पता नहीं चला। 16 वर्षीय रजत जुड़वा भाई था। वह पिता के साथ बाहर से यहां दशहरा मनाने आया था। वह बाहर में पढ़ता था।
बुधवार तक रजत का पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी रामशरीख तिवारी ने बताया कि नदी में बच्चे के डूबने से मौत हो गई होगी। अभी तक शव नहीं मिला है।