डीसी: मछली मारने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
की आधी रात को सुरेश व चचेरा भाई मनिदर सोरेन चोरी से गांव के ही तालाब में मछली मारने के लिए गया था। इस बीच सुरेश की मौत हो गई और मनिदर सोरेन बेहोशी की हालत में तालाब किनारे पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी उन्हें सुबह में हुई। कहा कि मनिदर नशे की हालत में है। घटना के विषय में वह कुछ बताने में सक्षम नहीं है। मृतक गरीब परिवार से है। भाजपा के बंम शंकर दुबे नारायणपुर थाना के एसआइ जय प्रकाश एक्का व डिका लाल कुजूर ने घटनास्थल का मुआयना किया।
संवाद सहयोगी, पबिया (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र बांकुडीह गांव के तालाब में बुधवार की रात को मछली मारने के चक्कर में गांव के भुटुटोला निवासी विराम सोरेन के बड़े पुत्र 25 वर्षीय सुरेश सोरेन की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई मनिदर सोरेन बेहोशी अवस्था में वहीं पड़ा मिला। मनिदर कुछ बोलने की स्थिति में अब तक नहीं है। शराब के नशे में दोनों था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता विराम सोरेन ने बताया कि बुधवार की आधी रात को सुरेश व चचेरा भाई मनिदर सोरेन चोरी से गांव के ही तालाब में मछली मारने के लिए गया था। इस बीच सुरेश की मौत हो गई और मनिदर सोरेन बेहोशी की हालत में तालाब किनारे पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी उन्हें सुबह में हुई। कहा कि मनिदर नशे की हालत में है। घटना के विषय में वह कुछ बताने में सक्षम नहीं है। मृतक गरीब परिवार से है। भाजपा के बंम शंकर दुबे, नारायणपुर थाना के एसआइ जय प्रकाश एक्का व डिका लाल कुजूर ने घटनास्थल का मुआयना किया।