कार्य के दौरान छत से गिरने पर मजदूर घायल
कार्य के दौरान छत से गिरने पर मजदूर घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:03 AM (IST)
कार्य के दौरान छत से गिरने पर मजदूर घायल
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : गुरुवार को दोपहर में काम करने के दौरान छत से गिरने पर मजदूर जख्मी हो गया। घटना नाला थाना क्षेत्र के कुलडंगाल आदिवासी टोला की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश मरांडी पड़ोसी के घर छत ढलाई को लेकर सेंटरिंग पट्टा लगा रहा था इसी दौरान पैर फिसलने पर छत से नीचे गिर गया। जिससे महेश का पैर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने महेश को जामताड़ा सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि महेश छत ढलाई के लिए सैंटरिंग लगाने के काम करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें