Move to Jagran APP

गठबंधन की सरकार बनी तो घर-घर नौकरी देंगे : आरपीएन

जामताड़ा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोलपहाड़ी मैदान में महागठबंधन की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा का दावा था कि सरकार बनी तो झारखंड विकसित होगा। लेकिन इन पांच सालों में भूख से मौतें किसानों की आत्महत्या भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पांच साल में नौकरी मिलना तो दूर हजारों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी। कहा कि हमारी सरकार रहेगी तो हर घर में नौकरी देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:18 AM (IST)
गठबंधन की सरकार बनी तो घर-घर नौकरी देंगे : आरपीएन
गठबंधन की सरकार बनी तो घर-घर नौकरी देंगे : आरपीएन

जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोलपहाड़ी मैदान में महागठबंधन की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा का दावा था कि सरकार बनी तो झारखंड विकसित होगा। लेकिन इन पांच सालों में भूख से मौतें, किसानों की आत्महत्या, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पांच साल में नौकरी मिलना तो दूर हजारों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी। कहा कि हमारी सरकार रहेगी तो हर घर में नौकरी देंगे। अगर जिस घर में नौकरी नहीं दे पाएंगे तो उस परिवार में भत्ता देने का काम करेंगे।

loksabha election banner

आरोप लगाया कि पांच साल में भाजपा ने आपकी जमीन लूटने का काम किया। भाजपा जाति और धर्म की बात करती है। कांग्रेस और जेएमएम का विधायक जात और धर्म की राजनीति नहीं इंसानियत की राजनीति करते हैं। हर वादा कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी। भाजपा राज में झारखंड में किसानों को धान समर्थन मूल्य 1400 रुपये प्रति क्विटल मिलता है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार प्रति क्विटल धान का समर्थन 25 सौ रुपए देती है। आज पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन पर इस सरकार ने लाठियां चलाकर उनके आंदोलन को कुचलने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही रघुवर दास ने 11 लाख राशनकार्ड को रद कर दिया। गरीबों को राशन नहीं मिला। झारखंड धनी प्रदेश होने के बावजूद भूख से 22 लोग मर गए। हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक सभी धर्मो के विकास के साथ-साथ सम्मान देने का काम किया है। कभी भी जात-पात नहीं की। महागठबंधन से भाजपा घबराई हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.