दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल
बिदापाथर (जामताड़ा) सोमवार शाम बिदापाथर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क सोरेनप
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 07:38 PM (IST)
बिदापाथर (जामताड़ा) : सोमवार शाम बिदापाथर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क सोरेनपाड़ा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल युवक नाला प्रखंड क्षेत्र के बादलपुर व बिदापाथर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बताया जा रहा है। जबकि घायलों का नाम मालूम नहीं हो सका है। दोनों बाइक परस्पर विपरीत दिशा की ओर से आ रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें