फतेहपुर में दो दिनों में दो घंटा मिली बिजली
फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर में 26 घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। इससे सहज अंद
फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर में 26 घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग बिजली समस्या को दूर करने को कितना सजग है। बिजली के नहीं रहने से रातभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे मौसम के खराब होते ही बिजली गुल हो गई। इसके बाद विभाग को बिजली आपूर्ति शुरू करने में 26 घंटे का समय लग गया। रविवार को करीब दोपहर दो बजे बिजली आई। पुन: सवा चार बजे चली गई। समाचार प्रेषण तक क्षेत्र में बिजली संकट काबिज था। फतेहपुर के लिए यह समस्या कोई नई नहीं है। यहां मौसम खराब होते ही बिजली गुल हो जाती। इसके बाद कब आएगी इसका अता पता किसी को नहीं रहता है। उपभोक्ता बताते हैं कि यहां हल्की बारिश होने से बिजली गुल हो जाती है। विभाग को 11000 लाइन को दुरुस्त करने में दो दिन का समय लग जाता है। इसे विभाग की लापरवाही ही कहा जा सकता है।