दो गुटों में मारपीट प्राथमिकी दर्ज
फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर थाना में दो गुटों में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगैया सरमुंडी पंचायत के कालीपाथर के रहने वाला कोदो महारा ने नूनकी देवी सावो देवी भकल महारा पर मारपीट करने व डायन कहने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 05:03 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर थाना में दो गुटों में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगैया सरमुंडी पंचायत के कालीपाथर के रहने वाला कोदो महारा ने नूनकी देवी, सावो देवी, भकल महारा पर मारपीट करने व डायन कहने का आरोप लगाया है। जबकि झकसू महारा ने कोदो महारा, रोहन महारा, राजू महारा, कुंती देवी, श्रुति देवी पर मारपीट करने व डायन कहने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें