Move to Jagran APP

सत्य परेशान हो सकता, पराजित नहीं

नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड क्षेत्र के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजि

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:00 AM (IST)
सत्य परेशान हो सकता, पराजित नहीं

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड क्षेत्र के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।

loksabha election banner

आचार्य कृष्णानंद शुक्ल जी महाराज मंत्रोचारण के साथ हवन करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां यज्ञ होता है, वहां की आबोहवा शुद्ध हो जाती है। बडे़ भाग्य से मानव को सत्संग की प्राप्ति होती है। 24 घंटे में एक घंटा प्रभु का स्मरण करना चाहिए। प्रभु की कृपा से पत्थर भी नारी बनी थी तथा डाकू अंगुलीमाल महर्षि बाल्मीकि हुए थे। असत्य पर सत्य की विजय हमेशा हुई है। सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं हो सकता है। यज्ञ के सफल आयोजन में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महामंत्री उत्तम मंडल, मुखिया कमल हांसदा, पंचायत समिति सदस्य लूटलाल गोप, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, परेश दास, किशन दास, बमशंकर दुबे, बालेश्वर मंडल, भगवान दास, जयमंगल सिंह, सुरेन्द्र सोरेन, हराधन पंडित, गुही महतो, विवेक मंडल, रंजीत मंडल, जयदेव मंडल, बावन मंडल, पप्पू दास आदि जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.