सड़क हादसे में महिला समेत तीन जख्मी
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर- मंडरो मुख्य मार्ग पर चंदरपुर तालाब के पास बाइक और साइकिल की टक्कर म
नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर- मंडरो मुख्य मार्ग पर चंदरपुर तालाब के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए है। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। थाना क्षेत्र के चंदरपुर के खुदु पंडित (60) साइकिल से नारायणपुर बाजार से अपने घर चंदरपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के कठडाबर से बाइक से भगवानपुर जा रहे कुद्दुस अंसारी की बाइक की टक्कर साइकिल सवार से हो गई। घटना में साइकिल सवार खुदु पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार भगवानपुर के अली हुसैन व उसकी पत्नी फजीनन बीबी भी घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल खुदु पंडित को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। बाइक पर सवार तीनों लोग कठडाबर में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर भागवानपुर लौट रहे थे।