Move to Jagran APP

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगमय हुआ पूरा शहर

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगमय हुआ पूरा शहर

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगमय हुआ पूरा शहर
आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगमय हुआ पूरा शहर

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगमय हुआ पूरा शहर

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव के शुभ मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा भव्य ऐतिहासिक पद यात्रा जामताड़ा शहर में निकाली गई। यह तिरंगा पद यात्रा सुबह नौ बजे पूरे गाजे-बाजे और डीजे की देशभक्ति धुन पर वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर पूरे जामताड़ा शहर का भ्रमण किया। पूरा शहर इस तिरंगा पदयात्रा के कारण देशभक्ति की भावना से जागृत हो उठा। जामताड़ा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी भव्य तिरंगा पद यात्रा हुई। यह पद यात्रा पूरी तरह से ऐतिहासिक रही। इस तिरंगा पदयात्रा में शहर के सभी वर्ग के हजारों की संख्या में महिला-पुरुष ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा पदयात्रा को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पद यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, सभी वार्ड पार्षद सहित नगर के तमाम प्रबुद्धजन, गणमान्य, व्यवसायी वर्ग के लोग व शहर के आम-खास बढ़-चढ़कर शरीक हुए। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि मां चंचला की धरती जामताड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भव्य तिरंगा पद यात्रा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा पद यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही। उन्होंने इस यात्रा में शरीक होनेवाले तमाम लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज पूरा देश तिरंगा मय हो चुका है। हर किसी के दिल में आज देश भक्ति की भावना पुन: जागृत हुई है। सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज मां चंचला की धरती जामताड़ा में भव्य ऐतिहासिक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। जिसका आयोजन सफल रहा। इसकी सफलता में हर जामताड़ावासी का सहयोग रहा है। कहा कि देश की गुलामी के लंबे कालखंड के कारण भारत का जिन मूल्यों का ह्रास हुआ था, आजाद भारत में उन मूल्यों को पुन: स्थापित करने में एकजुट हो रहा है। भारत के महापुरुषों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.