Move to Jagran APP

राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी की

करमाटांड़ (जामताड़ा) शुक्रवार को करमाटांड़ प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पट्टाजोरिया

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 09:14 PM (IST)
राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी की
राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी की

करमाटांड़ (जामताड़ा) : शुक्रवार को करमाटांड़ प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पट्टाजोरिया गांव स्थित खेतों में भाजपा ने किसानों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया। मौके पर मुख्य रूप से विधायक रंधीर कुमार सिंह ने हेमंत सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में किसान हित में कोई कार्य नहीं की। सूबे के कृषि मंत्री केवल भ्रमण करने का काम करते है उन्हें किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। विधायक ने कहा कि गत नवंबर माह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि पूरे झारखंड के प्रत्येक किसानों का धान एमएसपी रेट पर लेंगे। परंतु दुर्भाग्य है कि आठ दिन के अंदर में झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर ऊरांव ने इसका जोरदार खंडन किया और आज परिस्थिति यह है कि किसानों का 55 फीसद धान किसानों के दरवाजे पर पड़ा है अब तो दूसरा मानसून भी आ चुका है। इस कोरोना महामारी में किसान क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा इसलिए सरकार के विरोध में धरना देकर ध्यान आकृष्ट कराने का भाजपा ने प्रयास किया है। विधायक ने कहा कि पूर्व में भाजपा की सरकार ने किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर उनके खाते में राशि भेजकर पंप सेट देने का काम किया था जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। इतना ही नहीं छोटे-छोटे तालाबों के निर्माण कार्य, डीप बोरिग जैसे किसानों को मिलनेवाले लाभकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, चंद्रशेखर भैया, अजीत मंडल, दिनेश यादव, गौतम सिंह, महिला मोर्चा की रेखा देवी पूनम कुमारी आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

फोटो न. 28

संवाद सूत्र बिदापाथर (जामताड़ा) : शुक्रवार को भाजपा ने किसानों के समर्थन व सरकार के विरोध में किसान के साथ खेतों में धरना दिया गया। जिला महामंत्री प्रवास हेम्ब्रम के नेतृत्व में फतेहपुर प्रखंड के लखियाबाद गांव में व किसान मोर्चा बिदापाथर मंडल अध्यक्ष बारिण सिंह के नेतृत्व में बिदापाथर में किसानों के समर्थन में खेतों में उतरकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रर्दशन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने में हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार ने सहयोग के रुप में किसानों के खाते में छह हजार रुपये दी जा रही है। सरकार ने किसानों से खरीदा गया था उसका भुगतान नहीं हो सका है। किसानों को धान बीज दिया जा रहा है जो नाम मात्र है। खाद बीज के किल्लत से किसान ऊंची कीमत पर खरीदने से किसान परेशान हैं। इसके अलावे उन्होंने कहा कि कृषि लोन माफी के जटिल व्यवस्था के कारण किसान बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।

फोटो न. 12

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा ) : झारखंड प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर मंडल की ओर से किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर। सरकार के बिरूध विरोध प्रदर्शन किया गया। झारखंड सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से विफल साबित होता हुआ नजर आ रहा है न समय पर किसी प्रकार खरीफ व दलहन फसल के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। कहा कि कृषि ऋण माफी के गुत्थी अब तक नहीं सुलझाया गया है। किसानों में संशय की स्थिति है। सरकार के माध्यम से खरीदे गए धान की राशि अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। यह सरकार किसानों के साथ छलावा करती आ रही है। मानसून बीत जाने के बाद भी किसानों को अभी तक धान बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसानों को ऊंचे दामों पर बाजारों से धान का बीज खरीदना पड़ रहा है, हमारा झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। भाजपा जिला मंत्री मनोज गोस्वामी ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार सभी प्रखंडों के पंचायत में लैंपस में धान का बीज कृषि यंत्र तथा खाद यूरिया सभी किसानों को ससमय अनुदान दरों पर उपलब्ध कराए। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी मंडल महामंत्री निवास यादव सक्रिय सदस्य मनोज भंडारी अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मकरूद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.