राज्य में कोयला का भंडार फिर भी सरकार बांट रही गैस : सोरेन
मिहिजाम (जामताड़ा) झारखंड में रघुवर सरकार को जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है
मिहिजाम (जामताड़ा) : झारखंड में रघुवर सरकार को जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है, मिहिजाम नगर पर्षद सहित अन्य निकायों ने हो¨ल्डग टैक्स के नाम पर जनता को लूटा है। मनमानी तरीके से हो¨ल्डग टैक्स की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं हो¨ल्डग टैक्स तो वसूला जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर केवल प्रचार-प्रसार किया जाता है। यह आरोप गुरुवार देर शाम को को झामुमो के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संघर्ष यात्रा के दौरान स्टेशन चौक पर आयोजित जनसभा में लगाया। इसके पूर्व हेमंत सोरेन का काफिला लगभग तीन घंटे विलंब से आयोजन स्थल पहुंचा। सोरेन स्टेशन चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार जनता को केवल उल्लू बना कर अपनी राजनीति रोटी सेकना जानती है। झारखंड में कोयला की खदानें हैं। इसके बावजूद सरकार गैस बांट रही है। कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार दोनों जनता का विकास करने में विफल है। संघर्ष यात्रा के माध्यम से हम सभी को सचेत कर रहे हैं कि इस बार के चुनाव में भाजपा को केंद्र और राज्य दोनों से बेदखल करें। चुनाव के समय भाजपा के प्रलोभन से बचें। रघुवर सरकार के गलत नीतियों के कारण झारखंड के किसान भी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। बेरोजगारी चरम पर है। मंच पर नाला विधायक रवीन्द्र नाथ महतो ने भी राज्य के साथ जिला में व्यापक रूप से हो रहे भ्रष्टाचार पर शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया। मंच का संचालन जेएमएम नगर अध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद साव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, अमिता टुडू, मदन मरांडी, मेरी मरांडी, ¨ककर राय, सलील रमण, विजय भंडारी, सुलेखा राय, गुलनिहार बानो, आनंद टुडू, फुलमती हेम्ब्रम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।