शहर का सर्वागीण विकास करना ही लक्ष्य : अध्यक्ष
जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड चार सिमलबेड़िया के मोहल्लावासियों ने नपं के पूर्व अध्य
जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड चार सिमलबेड़िया के मोहल्लावासियों ने नपं के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना कुमारी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मोहल्लावासियों ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में हुए विकास कार्य को देखकर ही भाजपा के दोनों प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताया। वहीं वीरेंद्र मंडल ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास से कई गुणा विकास कार्य अध्यक्ष रीना कुमारी एवं उपाध्यक्ष चंडी चरण दे के कार्यकाल में होगा।
नगर पंचायत में कई बड़ी-बड़ीे योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इसमें सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, सिवरेज एंड ड्रेनेज सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, शवदाह गृह निर्माण कार्य, आधुनिक बस स्टैंड, शहर के चारों ओर ¨रग रोड निर्माण सभी कार्य इस कार्यकाल में पूरा होगा। जामताड़ा एक मॉडल शहर के रूप में उभर कर आएगा। कहा कि पूरे राज्य में जामताड़ा की सफाई व्यवस्था पर चर्चा होती है। यहां दिन के अलावा रात में नपं के सफाईकर्मी शहर की सफाई करते हैं। यहां की सफाई मॉडल को दूसरे नगर निकायों में लागू करने की चर्चा होती है। सभी योजनाओं का लाभ सीधे शहर में रहने वाले सभी वर्गो के लोगों को मिलेगा। नपं के अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करूंगी। शहर के चहुंमुखी विकास करना ही उनका लक्ष्य है। मौके पर रतन महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, रंजीत राणा, प्रीतम कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।