एमडीएम के बाद छात्रों के साथ शिक्षक भी नदारद
विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर-करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल रही है। शनिवार को दैनिक जागरण टीम ने जब विद्यालय का जायजा लेने पहुंची तो दोपहर डेढ़ बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मटटांड़ के सचिव विद्यालय से घर जा रहे थे।
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर-करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में विभागीय उदासीनता के कारण बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल रही है। शनिवार को दैनिक जागरण टीम ने जब विद्यालय का जायजा लेने पहुंची तो दोपहर डेढ़ बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मटटांड़ के सचिव विद्यालय से घर जा रहे थे। जागरण टीम को देखते ही विद्यालय की ओर वापस लौटे। विद्यालय परिसर में बच्चे खेलते हुए मिले। पूछे जाने पर कहा कि मध्याह्न भोजन हुआ है इसके बाद बच्चे खेल रहे हैं। जबकि विद्यालय परिसर में मात्र 21 बच्चे उपस्थित थे जबकि उपस्थिति पंजी में 84 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। इस संबंध में सचिव मुस्ताक अंसारी ने बताया कि बच्चे खाना खाने के बाद घर चले गए हैं वापस फिर दो बजे तक आएंगे। जबकि डेढ़ बजे तक विद्यालय परिसर में रसोईया खाना खिलाकर घर जा चुकी थी। बच्चे खेलने के लिए जमीन पर बैठे हुए थे। मध्याह्न भोजन के संबंध में पूछा तो बताया कि एक बजे भोजन हुआ है। भोजन के बाद बच्चे घर चले जाते हैं। मध्याह्न भोजन में शुक्रवार को खिचड़ी दिया गया। विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 115 है। विद्यालय में 2 शिक्षक हैं जबकि दूसरे शिक्षक भी खाना पर जाने की बात कही।