Move to Jagran APP

संताल परगना को बदलने का ठाना

कुंडहित (जामताड़ा) : झामुमो का एक ही राग जल, जंगल, जमीन है। भाजपा आएगी तो जमीन लूट लेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 10:24 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 10:24 AM (IST)
संताल परगना को बदलने का ठाना
संताल परगना को बदलने का ठाना

कुंडहित (जामताड़ा) : झामुमो का एक ही राग जल, जंगल, जमीन है। भाजपा आएगी तो जमीन लूट लेगी। झारखंड के विकास की पैमाने को नीचे करने में तीनों आदिवासी मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन व भाजपा से बिछड़े बाबूलाल मरांडी हैं। अब संताल परगना को बदलने का ठाना है।

loksabha election banner

यह बात सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकता सम्मेलन में कही।

कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, झामुमो आदि विपक्ष ने मिलकर एक निर्दलीय मधुकोड़ा को मुख्यमंत्री बनाया। जिसके कंधे पर हाथ रखकर चार हजार करोड़ रुपये लूट लिया। कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता सीधे घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार के विकास की उपलब्धि से जनता को अवगत कराएं। जनता से संपर्क होगा तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 14 सीटें हासिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने अलग राज्य के नाम पर अलाप करने वाली को पार्टी पर निशाने साधते हुए कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड के जन्म दाता भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी हैं। झारखंड राज्य को सजना और संवारना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आज 16 राज्यों में हमारी सरकार है। इसलिए संताल परगना को बदलने के लिए हमने ठाना है। साहिबगंज में गंगा पुल, धनबाद से साहिबगंज तक पक्की सड़क, साहिबगंज में बंदरगाह आदि से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

जैविक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी

उन्होंने कहा कि संताल परगना में पत्थर एवं कृषि उद्योग का दर्जा देने के लिए कृत संकल्प है। 2022 तक हर किसानों की आय दो गुनी करने के लिए जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। जैविक खेती से उत्पन्न शहद, सब्जी, दाल, गेहूं आदि फसल रामदेव बाबा सीधे खरीदारी करेंगे। कृषि तकनीकी की जानकारी के लिए 12 जनवरी को तीन दिवसीय विदेश भ्रमण पर जा रहे हैं। जहां कृषि संबधित जानकारी हासिल कर यहां के किसानों को बताया जाएगा। कृषि तकनीकी संबधी जानकारी के लिए 28 लाख किसानों को मुफ्त में मोबाइल फोन दिया जाएगा। इस मोबाइल से किसान घर बैठे दाल, चावल तथा अन्य घरेलू सामग्रियों का बाजार की जानकारी मिलेगी।

जनता की सेवा के लिए सत्ता हमारे पास : नाला मंडल में 13 पंचायत में 83 बूथ, खैरा मंडल मे 8 पंचायत के 7 बूथ, कुंडहित मंडल में 10 पंचायत के 62 बूथ, बागडेहरी मंडल में 5 पंचायत के 34 बूथ, फतेहपुर मंडल में 8 पंचायत के 50 बूथ तथा ¨बदापाथर मंडल के 7 पंचायत 46 बूथ समितियों के साथ आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने सभी बूथ समिति के सदस्यों को भाजपा के विकास संबंधी उपलब्धियों के बारे मे जनता को बताने को कहा। कहा कि सत्ता हमारे लिए देश की सेवा करने के लिए है। हम सेवा की भावना से काम करते हैं। मेवा खाने की भावना से नहीं रखते हैं। मौके पर संताल परगाना सह प्रभारी रमेश हांसदा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा, जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेम्ब्रम, प्रदेश कार्यकारिणी समिति माधव चंद्र महतो, वीरेंद्र मंडल, सुनील सोरेन, तरुण गुप्ता, अमिता रक्षित, कुंडहित एवं बागडेहरी मंडल अध्यक्ष जगबंधु घोष, शांति धीवर, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, शान अली, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप पैंतडी, बाबन नायक, विपद वरण खां, विष्णु मंडल, पूर्णचन्द्र मंडल, खिरोद ¨सह, ननीगोपाल गोरांई आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.