हड़ताली मनरेगाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
जामताड़ा : स्थायीकरण, समान काम का समान वेतन समेत छह सूत्री मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों क
जामताड़ा : स्थायीकरण, समान काम का समान वेतन समेत छह सूत्री मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। मौके पर मनरेगा कर्मियों ने समाहरणालय समीप मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के क्रम में मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारेबाजी की।
मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश सिन्हा ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर 16 नवम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। कर्मियों की प्रमुख मांग मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाई और समायोजन करते हुए स्थाई कर्मी की भांति सभी सुविधा देने, मनरेगा में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन देने, बर्खास्त मनरेगा कर्मियों की सेवा वापस करने, आयु व पद में छूट देते हुए सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर मनरेगा कर्मियों की सीधी नियुक्ति करने, मनरेगा कर्मियों को जेपीएससी द्वारा आयोजित सीमित परीक्षा में बैठने का अवसर देने, जिला स्तर पर बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर को अनुभव का लाभ देकर सहायक पद पर समायोजन करना शामिल है। ये सभी मांग उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार है। कहा जब तक सरकार मनरेगा कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करेगी तब तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अनिश्चितकालीन हड़ताल में रोजगार सेवक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से जिले में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन में सरिता ¨मज, कमल देव, दुलाल मंडल, आसिफ इकबाल, विष्णु प्रसाद सोरेन, प्रदीप टोप्पो, रामजतन मुर्मू, वकील मरांडी, नगमा बानो आदि मनरेगा कर्मी मौजूद थे।