जामताड़ा में आज से राज्य सीनियर टेनिस बाल प्रतियोगिता
जामताड़ा में आज से राज्य सीनियर टेनिस बाल प्रतियोगिता
जामताड़ा में आज से राज्य सीनियर टेनिस बाल प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता,जामताड़ा : जामताड़ा गांधी मैदान में शुक्रवार से 10 वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बाल महमूद आलम मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 10 जून से 12 जून तक चलेगा। इस प्रतियोगिता का झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष माननीय रविंद्र नाथ महतो उदघाटन करेंगे। झारखंड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार साव व आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक दुबे ने संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दिया। दीपक दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के 16 जिले की टीमें शामिल होगी जिसमें मेजवान जामताड़ा, देवघर , गोड्डा, धनबाद, रांची , लोहरदगा , हजारीबाग गढ़वा , पाकुड़ , दुमका , बोकारो , सराइकेला, गिरिडीह तथा अन्य जिला होंगे शामिल। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से संबंधित जामताड़ा जिला टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के सचिव मनोज सिन्हा, विपिन दुबे, भास्कर चांद, सादिक अंसारी ,राहुल सिंह, संजीव सेन, प्रवीण झा ,नवीन डोकानिया, सुनील सिंह , बापी दत्ता, सौगत माहाता , इम्तियाज अंसारी , सप्तऋषि दुबे , मुकेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।