ईद में क्वारंटाइन सेंटर में परोसी जाएगी सेवइयां
फतेहपुर फतेहपुर में मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:00 PM (IST)
फतेहपुर : फतेहपुर में मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को पर्व मनाया जाएगा। हालांकि लॉकडाउन के कारण सेवई बिक्री भी पहले के अनुसार कम हुई है। कपड़े की दुकान बंद रहने से समुदाय के लोग मनपसंद कपड़ा लेने से वंचित रह गए। कपड़ा व्यवसायियों को भी ईद में कपड़े नहीं बेचने का मलाल रहा। कई दुकानदार ने बताया कि इस बार ईद में कपड़ा नहीं बेचने से काफी नुकसान हुआ है। इधर त्योहार को लेकर क्वारंटाइन में रह रहे समुदाय के लोगों के लिए प्रशासन ने सेवई की व्यवस्था की है। बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी ने बताया कि ईद पर क्वारंटाइन के लोगों को सेवइयां भोजन में परोसी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें