Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने मनोहारी नृत्य से सबका मन मोहा

विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के एबिलिटी पब्लिक स्कूल के पांचवा स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रफीक अनवर व विशिष्ट अतिथि महेंद्र मंडल राजेंद्र मंडल पंचायत के उप मुखिया मनोज मंडल व रामदेव मंडल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। छोटे-छोटे बच्चों ने संताली देश भक्ति गीत मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:06 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने मनोहारी नृत्य से सबका मन मोहा
स्कूली बच्चों ने मनोहारी नृत्य से सबका मन मोहा

विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के एबिलिटी पब्लिक स्कूल के पांचवा स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रफीक अनवर व विशिष्ट अतिथि महेंद्र मंडल, राजेंद्र मंडल, पंचायत के उप मुखिया मनोज मंडल व रामदेव मंडल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। छोटे-छोटे बच्चों ने संताली, देश भक्ति गीत मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

अपने संबोधन में अनवर ने कहा कि दूर देहातों में ऐसे विद्यालयों की स्थापना से शिक्षा की लौ घर-घर में जलाने की आस जगी है। के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल रहा है। महेंद्र मंडल व राजेंद्र मंडल ने हर लोगों को शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। सभी लोग बेहतर जीवन के लिए अपने बच्चों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें। राजेंद्र मंडल ने कहा कि शिक्षक व छात्र के बीच बेहतर संबंध स्थापित होने से ही बेहतर शिक्षा की कल्पना पूरी हो सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जामुन मंडल ने लोगों के प्रति आभार जताते कहा कि लोगों का सहयोग मिला तो इस क्षेत्र में शिक्षा की और बेहतर सुविधा वे देंगे। मौके पर भोला कुमार मंडल, दूजा कुमारी, कविता देवी, संगीता कुमारी, रामचंद्र मंडल, अनिल मंडल, भागीरथ मंडल समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.