नमूना जांच सुस्त आम लोग चितित
संवाद सहयोगी जामताड़ा पिछले एक पखवाड़े से जिले में संक्रमण का प्रसार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : पिछले एक पखवाड़े से जिले में संक्रमण का प्रसार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,। जबकि पिछले एक सप्ताह से जिले में नमूना संग्रह व जांच की गति सुस्त है। इसी का परिणाम है कि संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। नौ लाख आबादी वाले इस जिले में राज्य मुख्यालय ने प्रतिदिन 5000 नमूना संग्रह व जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन नमूना संग्रह हुआ जांच कार्य स्वास्थ्य विभाग के उदासीनता के कारण निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। पिछले एक सप्ताह में औसतन प्रतिदिन चार से पांच सौ नमूने की जांच हो पा रही है जो निर्धारित लक्ष्य से कोसों दूर है। इतनी कम संख्या में नमूनों के जांच होने के बावजूद अत्यधिक मामले में संक्रमित की पहचान हो रही है।
जिला महामारी विशेषज्ञ डाक्टर अजीत कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद भी आम लोग नमूना जांच के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। इसी का परिणाम है कि लक्ष्य से कोसों दूर नमूना जांच चल रहा है। नमूना जांच की गति जब तक बढ़ेगी नहीं, तब तक महामारी नियंत्रण संभव नहीं है। स्वास्थ्य विभाग आम लोगों से अपील कर रही है कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी केंद्र में पहुंचकर नमूना जांच करवाएं।