छह दिन बाद कुएं से निकाला गया सांड
संवाद सहयोगी नाला (जामताड़ा) नाला प्रखंड के पांजुनिया पंचायत स्थित बेनागड़िया गांव में कुआं
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : नाला प्रखंड के पांजुनिया पंचायत स्थित बेनागड़िया गांव में कुआं में गिरा एक सांड शनिवार को जेबीसी की मदद से बाहर निकाला गया। छह दिन पूर्व एक सिचाई कुआं में वह गिर गया था। कुआं के एक हिस्से में पानी तथा दूसरे हिस्सा में मिट्टी रहने के कारण करीब छह दिन तक वह सुरक्षित रहा। ग्रामीण उसके भोजन के लिए ऊपर से ही पुआल आदि डालते रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार की पहल से शनिवार को जेसीबी मशीन लाई गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित निकाला गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार और कनीय अभियंता कुंदन कुमार के अलावा काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें