Move to Jagran APP

रैली निकाल लोगों को किया कोरोना के प्रति जागरूक

जामताड़ा मंगलवार को जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से कोरोना जागररूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर के सभी वार्ड पार्षद कार्यालय कर्मचारी व सभी सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने शामिल होकर अभियान को बल प्रदान किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 06:56 PM (IST)
रैली निकाल लोगों को किया कोरोना के प्रति जागरूक
रैली निकाल लोगों को किया कोरोना के प्रति जागरूक

जामताड़ा : मंगलवार को जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से कोरोना जागररूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर के सभी वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मचारी व सभी सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने शामिल होकर अभियान को बल प्रदान किया। अभियान को स्थानीय नागरिकों का भी पूर्ण समर्थन मिला। रैली की शक्ल में शहर के गलियों में चौक-चौराहों में घूमकर लोगों को कोरोना से बचने के विभिन्न उपाय बताए गए। बीरेंद्र मंडल ने लोगों को घर, सड़क, गली, मोहल्ला व अपना शरीर तक साफ रखने की सलाह दी। मंडल ने कहा कि अपना हाथ बार-बार साफ करें। अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। जहां-तहां न थूकें।  कोरोना से बचने के विभिन्न नारों के साथ सभी सफाई कर्मी नगर बैनर-पोस्टर के साथ नगर में यात्रा किए। अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास, नगर प्रबंधक नजरुल इस्लाम, विमल तिग्गा, कनीय अभियंता मनिस्वर हेंब्रम, वार्ड पार्षद चंडी दास भंडारी, जोशना देवी, अनीता देवी, किरण देवी, पुष्पा कुमारी, गौर बाउरी, भुवन चंद्र धीवर, जयंती दत्त, पवित्र महता, शोभना चंद्र, आलोक किस्कू के अलावा कार्यालय के सभी कर्मी  व नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.