बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम को दर्शाता है। सोमवार को भाई-बहन का असीम प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम को दर्शाता है। सोमवार को भाई-बहन का असीम प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही कोरोना महामारी इस देश से जड़ से खत्म होने की ईश्वर से प्रार्थना की। रक्षा बंधन को लेकर इस बार घरों में स्वदेशी राखियां ही देखी गई। रक्षाबंधन व पूर्णिमा के अवसर पर लोग पूजा पाठ करने के लिए बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां, फल, पूजा सामग्रियां की खरीदारी में व्यस्त रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें