विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइबर अपराध में राजस्थान पुलिस ने आरोपित को दबोचा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2020 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:12 AM (IST)

पेटीएम के माध्यम से बैंक अकाउंट खाली करने के मामले में बुधवार को राजस्थान पुलिस ने विद्यासागर थाना क्षेत्र के ...और पढ़ें

साइबर अपराध में राजस्थान पुलिस ने आरोपित को दबोचा
साइबर अपराध में राजस्थान पुलिस ने आरोपित को दबोचा

संवाद सूत्र, विद्यासागर/जामताड़ा : पेटीएम के माध्यम से बैंक अकाउंट खाली करने के मामले में बुधवार को राजस्थान पुलिस ने विद्यासागर थाना क्षेत्र के शामूपोखर गांव से साइबर अपराध के आरोपित मुकेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर एसीजेएम की अदालत में पेश किया। फिर उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद राजस्थान पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले गई। पुलिसकर्मी शंभू शरण के खाते से साइबर अपराधियों ने सात लाख रुपये उड़ाए थे। ओकार थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

आरोपित के विरुद्ध राजस्थान राज्य के अलवर जिला के अरावली विहार निवासी शंभू शरण ने मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में शंभू ने बताया है कि मोबाइल नंबर 8473259399 से फोन करके कहा गया कि आपकी पेटीएम लॉक हो रही है। इसलिए आप एप्स डाउनलोड करें। जैसे ही एप्स लोड किया गया, अकाउंट से सभी राशि निकाल ली गई।

इधर साइबर अपराध का अनुसंधान करने करने राजस्थान की पुलिस बुधवार को विद्यासागर (करमाटांड़) थाना पहुंची। ओकार थाने की पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी ने राजस्थान के ओकार थाना क्षेत्र के एक पुलिस जवान के खाते से 7,00000 रुपये उड़ाए हैं। आरोपित के मोबाइल लोकेशन के आधार पर विद्यासागर वहां की पुलिस पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से विद्यासागर के शामुपोखर गांव में छापेमारी की। वहां से मुकेश मंडल को हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड के लिए जामताड़ा न्यायालय ले गई। थाना प्रभारी राम शरीख तिवारी ने इसकी पुष्टि की। मुकेश मंडल का कहना है कि उनके चचेरे भाई ने मोबाइल घर पर रखा था। वह किसी भी तरह का साइबर अपराध नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।