Move to Jagran APP

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हर घर में लगाएं तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हर घर में लगाएं तिरंगा
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हर घर में लगाएं तिरंगा

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हर घर में लगाएं तिरंगा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर पंचायत जामताड़ा के माध्यम से प्रत्येक वार्ड के वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जामताड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। बैठक में जामताड़ा शहर में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित वीरेंद्र मंडल ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जामताड़ा के प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगना प्रारंभ हो गया है। सभी अपने अपने घरों में एक-एक तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। मंडल ने कहा कि आगामी 14 अगस्त प्रातः नौ बजे नगर पंचायत जामताड़ा के माध्यम से सभी शहरवासियों प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ बृहद रूप में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। सभी मिलकर तिरंगा यात्रा को लेकर नगर भ्रमण करेंगे कार्यक्रम के निमित्त सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक तैयारी बैठक की गई। मंडल ने कहा हम सभी ने मिलकर विशेष रूप से तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी कर ली गई है। मंडल ने जामताड़ा वासियों को अपील करते हुए कहा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आगामी 14 अगस्त प्रातः नौ बजे समाज कल्याण समिति परिसर में पधारिए एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी जरूर दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.