बाल विवाह रोकने को ग्रामीण हो जागरूक
जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के जिलिमटांड़ गांव में भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ताओं की सभा ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:30 AM (IST)
जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के जिलिमटांड़ गांव में भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ताओं की सभा हुई। इसमें भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति का विकास कर उनका उत्थान चाहती है। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता लाने की कोशिश की जा रही है। बाल विवाह पर रोक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम पर रोक के बारे में लोगों को समझाने की जरूरत है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही खासकर संताल परगना का विकास हो रहा है। सभा की अध्यक्षता आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने की। मौके पर संजय मुर्मू, मनोज कुमार महतो, हारू गोरांई, रामचंद्र मरांडी, किस्तोरी मरांडी, कार्तिक मरांडी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें