स्वपननगरी में विराजेंगी मां भगवती
ेलनगरी चित्तरंजन में दुर्गापूजा उत्सव की रौनक परवान चढ़ने लगी है। पूजा समितियां तैयारी में दिन रात एक की हुई है।
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : रेलनगरी चित्तरंजन में दुर्गापूजा उत्सव की रौनक परवान चढ़ने लगी है। पूजा समितियां तैयारी में दिन रात एक की हुई है। दुर्गापूजा पंडाल निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। सिमजुरी स्थित एरिया सात में पंडाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां स्वपननगरी में मां भगवती विराजेंगी। पंडाल की लागत पांच लाख रुपये हैं।
पूजा कमेटी के कार्यकारणी अध्यक्ष उमेश मंडल व सचिव कामाख्या मित्रा ने बताया कि एरिया का यह 54 वीं वार्षिक पूजा है। मां दुर्गा की स्थापना के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल के बाहरी व भीतरी भाग को स्वपन उड़ी (ड्रिम फ्लाई) की तर्ज पर थीम तैयार किया गया है। मुख्य कारीगर अशोक कुमार यादव व शुभम कुमार ने बताया कि पंडाल में फॉम व नेट का कार्य किया जा रहा है। पंडाल में प्रवेश करते ही स्वपनों की दुनिया में प्रवेश करने जैसा प्रतीत होगा। मित्रा ने बताया कि दुर्गापूजा में लगभग सात लाख रुपये की बजट है। पंडाल में लगभग पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
मां की प्रतिमा स्थानीय कलाकार जीतन पाल बना रहे हैं। 40 हजार रुपये इसमें खर्च होंगे। पश्चिम बंगाल के बड़ाकर से विद्युत सज्जा के लिए डेकोरेटर्स को बुलाया गया है। कमेटी के अध्यक्ष पंचानंद सिंह, कोषाध्यक्ष गौतम सरकार, पीनाकी मांझी व ओएन सिंह ने बताया कि पंडाल का डेकोरेशन इस वर्ष पूजा का आकर्षण का केंद्र होगा। पूजा के दौरान पंचमी पूजा से ही बच्चे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व आधुनिक कार्यक्रम करेंगे। पूजा के दौरान मेले का आयोजन नहीं किया गया है। केवल छोटी-मोटी खाने-पीने व खिलौने की दुकान ही सजेगी। सुरक्षा को लेकर चिरेका प्रशासन और आरपीएफ व बंगाल पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। अग्निशमन वाहन मुस्तैद रहेगा। कमेटी के स्वयंसेवक व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग करेंगे।