Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह में प्रभारियों को दिए गए पौधे

जासं जामताड़ा देश के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वां जन्म दिवस पर जारी राष्ट्रीय अभि

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:52 PM (IST)
सेवा सप्ताह में प्रभारियों को दिए गए पौधे
सेवा सप्ताह में प्रभारियों को दिए गए पौधे

जासं, जामताड़ा : देश के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वां जन्म दिवस पर जारी राष्ट्रीय अभियान के तहत सेवा सप्ताह कार्यक्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय से मंडल स्तर तक कई कार्यक्रम किए गए। जिला भाजपा की ओर पौधारोपण जिले भर में किया गया। इसके लिए मंडल स्तर पर अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। सभी प्रभारियों को भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि सह नपं के पर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने पौधे उपलब्ध कराए। प्रत्येक बूथ पर 70-70 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

इधर एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर में बापू की प्रतिमा की सफाई की गई। फिर नपं के पूर्व अध्यक्ष मंडल व जिलाध्यक्ष सोमनाथ ने भाजपाइयों के साथ गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। दोनों की मौजूदगी में ई-बूक का लोकार्पण किया गया। भाजपा नेता मंडल ने कहा कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम को हर स्तर पर सफल बनाने को सभी कार्यकर्ता जुटे हैं। जिला अध्यक्ष के साथ मंच, मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता समर्पण की भावना हर दिन जनसरोकारी कार्य कर रहे। मौके पर सुकुमार सरखेल, रंजीत यादव, मितेश शाह, मोहन शर्मा, अनूप पांडे, मनीष दुबे, पिटू गुप्ता, रंजीत तिवारी, चंदन रावत, सुमित शरण, अजय पांडे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.