मानदेय को राजभवन पर धरना देंगे पंचायत स्वयंसेवक
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में शनिवार को पंचायत स्वयंस
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में शनिवार को पंचायत स्वयंसेवक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता साधन माजी ने की। इस बैठक में उपस्थित स्वयंसेवकों ने सरकार के उदासीन रवैये के प्रति नाराजगी व्यक्त की और मानदेय के लिए राजभवन के समक्ष धरना में बैठने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इस पद के लिए उच्च शिक्षाधारियों का चयन किया, जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच में है। कहा कि 24 घंटे एवं सातों दिन क्षेत्र में रहकर सभी सरकारी महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। जबकि सरकार हमें मानदेय के रूप में कुछ भी नहीं देती है। इससे आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, पुरुषोत्तम ओझा, साधन माजी, शराफत अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, रिया मंडल, राजकुमार माजी, विवेकानंद मंडल, रवींद्रनाथ भुई आदि मौजूद थे।