नारायणपुर के पंचायत सचिवों को पदभार मिला
संवाद सहयोगी मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) जिला पंचायती राज पदाधिकारी जामताड़ा के आदेश के
संवाद सहयोगी, मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) : जिला पंचायती राज पदाधिकारी जामताड़ा के आदेश के आलोक में नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में नव पदस्थापित पंचायत सचिवों को पंचायत आवंटित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने छह पंचायत सचिव, तीन जनसेवक को पंचायत आवंटित किया। पंचायत सचिव अनिरुद्ध सेन को रूपडीह, डाभा केंद्र, विनय कांत झा को बाकुडीह, पाबिया, सहदेव मुर्मू को मंझलाडीह, झिलूवा पंचायत आवंटित किया है। बीडीओ ने पंचायत सचिव गांधी किस्कू को चंदाडीह, लखनपुर, सिधेश्वर खान को नारायणपुर, कोरीडीह एक, समीर कुमार घोष को टोपाटाड़, बोरवा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने जनसेवक अमरेंद्र कुमार झा को दीघारी एवं शहरपुर पंचायत, सुबोध कुमार को चंपापुर देवलबाड़ी एवं बूटबेरिया पंचायत जबकि जयदेव मुर्मू को नयाडीह व बुधु डीह पंचायत आवंटित किया है।
ज्ञात हो कि अभी कुछ ही दिन पूर्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी जामताड़ा एवं कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद जामताड़ा के आदेश पर पंचायत सचिव, जनसेवकों का स्थानांतरण व पदस्थापना हुआ था। इसी के आलोक में कई पंचायत सचिव एवं जन सेवक ने प्रखंड कार्यालय में योगदान दे दिया है। उन्हें निर्देश दिया है कि शीघ्र पंचायतों का पदभार ग्रहण कर पंचायत का विकास कार्य करें। पंचायत सचिवालय से होने वाली हर गतिविधि को शीघ्रता से पूरा करें। कार्य में शिथिलता कभी नहीं बरतें।