निबंध लिख जल की बर्बादी रोकने पर दिया बल
दैनिक जागरण के अभियान कितना कितना पानी (सहेज लो हर एक बूंद को) कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोरीडीह टू आमजोरा फतेहपुर के जल सैनिकों के बीच जल संचयन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जामताड़ा : दैनिक जागरण के अभियान कितना कितना पानी (सहेज लो हर एक बूंद को) कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोरीडीह टू, आमजोरा, फतेहपुर के जल सैनिकों के बीच जल संचयन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरिडीह टू के जागरण जल सेना राजवीर कुमार साह, अशोक रवानी, कृष्ण कुमार साह, आरिफ अंसारी, शाहिद अंसारी, विकास कुमार रवानी, गुलाब शाह, जैनब खातून, नफीसा खातून, आरती कुमारी ने बताया कि जल पृथ्वी के सभी प्राणियों के लिए अति आवश्यक व महत्वपूर्ण है। संसार के सभी प्राणी खाना के बिना एक या दो दिन रह सकते हैं लेकिन जल के बिना नहीं रह सकते। इसलिए एक-एक बूंद जल हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। मौके पर फतेहपुर के शिक्षक धनंजय प्रसाद सिंह, धनंजय कुमार, अमजोरा के शिक्षक सह सचिव सैयद इमाम, सतेंद्र दांगी, नमिता सिंह, कोरिडीह टू के शिक्षिका आशारानी हेंब्रम, विद्यालय सचिव सफाउल अंसारी और काजल कुमार खां, अरुण कुमार ओझा, सुनीता टुडू आदि उपस्थित थे।