Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन को रायशुमारी

जामताड़ा शनिवार को गायछांद स्थित नगर भवन में भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी हुई। जिसमें मुख्य रूप से बोकारो विधायक सह जामताड़ा जिला के प्रभारी बिरंची नारायण उपस्थित थे। विधायक ने बताया कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में  कार्यसमिति गठन को लेकर सांगठनिक गतिविधि चलाई जा रही है। इसी निमित जामताड़ा जिले के सभी 14 मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से 3-3 नाम पर रायशुमारी की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 07:30 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन को रायशुमारी

जामताड़ा : शनिवार को गायछांद स्थित नगर भवन में भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर रायशुमारी हुई। जिसमें मुख्य रूप से बोकारो विधायक सह जामताड़ा जिला के प्रभारी बिरंची नारायण उपस्थित थे। विधायक ने बताया कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में  कार्यसमिति गठन को लेकर सांगठनिक गतिविधि चलाई जा रही है। इसी निमित जामताड़ा जिले के सभी 14 मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से 3-3 नाम पर रायशुमारी की गई। इस पैनल में  जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, नगर निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सम्मिलित हैं। रायशुमारी में जिलाध्यक्ष सुकुमुनि हेंब्रम, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल, महामंत्री सोमनाथ सिंह, सुभाष प्रसाद, रीना कुमारी, कमल गुप्ता, मनीष दुबे, चंडी चरण दे, मोहन शर्मा, मितेश साह, कमलेश मंडल, सुकुमार सरखेल, राजेश यादव, निमाई सेन, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.