Move to Jagran APP

आजादी के अमृत महोत्सव पर नप जामताड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव पर नप जामताड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा चलाया हर घर तिरंगा अभियान

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:02 AM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर नप जामताड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव पर नप जामताड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव पर नप जामताड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा, चलाया हर घर तिरंगा अभियान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली के माध्यम से नगर पंचायत जामताड़ा ने नगरवासियों से अनुरोध किया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाकर उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना हैं। जिन्होंने इस हमारे महान देश को बनाने में अपना-अपना योगदान दिया है। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा आयोजित इस जन जागरूकता तिरंगा रैली में नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद सदस्य समेत सभी कर्मी सम्मलित हुए। नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत जामताड़ा के तत्वाधान में आज नगर पंचायत के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जामताड़ा के हर घर में 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगेगा। रीना ने नगरवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर तिरंगा रैली और शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया और इस अभियान को सफलीभूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। जामताड़ा वासियों से अपील है कि अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हम सभी जामताड़ावासियों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों में निश्चित रूप से तिरंगा झंडा लगाएं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.