गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही उद्देश्य : निदेशक
जामताड़ा : डीएवी शैक्षिक उन्नयन केंद्र दिल्ली के तत्वावधान एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र संताल परग
जामताड़ा : डीएवी शैक्षिक उन्नयन केंद्र दिल्ली के तत्वावधान एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र संताल परगना प्रक्षेत्र के संरक्षण में सावित्री देवी डीएवी प्लस टू पब्लिक स्कूल में शिक्षण कौशल विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में निबंधन, दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत से किया गया।
इसमें संताल परगना प्रक्षेत्र के सातों विद्यालयों से कुल 60 शिक्षक शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बीपी यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विषय शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन में प्रशिक्षण कार्यशाला का सबसे बड़ा योगदान होता है। कक्षा नियंत्रण में सहायता मिलती है। स्वागत भाषण प्राचार्य जीएन खान से प्रस्तुत किया। मंच संचालन संजीव ¨सह ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि सह अभिभावक प्रतिनिधि डॉ. राजदेव कुमार, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के संयोजक सह डीएवी चित्रा के प्राचार्य एके ¨सह उपस्थित थे। साथ ही डीएवी पर्सन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के लिए डॉ. अकबर अली, डॉ. जेके ¨सह, बीसी मिश्रा और राघवेन्द्र तिवारी, प्रा. स्तर के लिए बीएन चौधरी और जयदीपक दत्ता, वाणिज्य में डॉ. सुजीत शर्मा और ज्योति दास, अर्थशास्त्र में आशालता सिन्हा, जीएन खान, रूपा मजूमदार और दीपक ¨सह तथा कंप्यूटर में काशीनाथ मुखर्जी, शांतनु चक्रवर्ती, भोला महतो शांतनु चक्रवर्ती, शिक्षक कमलेश प्रसाद, बीएन ¨सह, नागेंद्र राम, एके पात्र, प्रदिप्तो दास, पीके ¨सह, अमित शील, संतोष कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, राकेश झा, अर्चना ¨सह, सुचित्रा ¨सह, सुपर्णा राय, बन्नोश्री सरकार, देवप्रिया चंदा, सुषमा सिन्हा, कर्मचारी जीसी गोराई, यशवंत सिन्हा, अजय मिश्रा, रॉबीन सरकार, अनुपम लाभ, सुखदेव मंडल, फिरोज अंसारी, नीतु देवी आदि मौजूद थे।