नोएडा में छठ की छटा: झारखंड की मिट्टी से जुड़े प्रियरंजन राय की पहल से सुपरटेक केपटाउन में बना घाट
जामताड़ा के अधिवक्ता प्रियरंजन राय ने नोएडा के सुपरटेक केपटाउन में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया है। यह आयोजन ...और पढ़ें

NOIDA के सुपरटेक केपटाउन में बना छठ घाट। (फोटो सौजन्य)
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड की लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की पहचान छठ महापर्व अब देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा के निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रियरंजन राय ने नोएडा में रहकर भी अपनी मिट्टी और परंपरा से जुड़ाव बनाए रखा है।
उनके प्रयास से नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन लेक गार्डन में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। इसके लिए सोसाइटी परिसर में छठ घाट का निर्माण कराया गया, जहां सोसाइटी के निवासियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
इस आयोजन में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। प्रियरंजन राय के साथ छठ स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।
आयोजन के तहत 15 नवंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुर संग्राम विजेता भोजपुरी गायक रिशु सिंह और गायिका प्रियंका पांडे अपनी लोकगीत प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। दोनों कलाकार भोजपुरी और मैथिली गीतों की प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी राजकुमार जी निभाएंगे, जबकि संगीत की व्यवस्था मोनू राय एंड टीम करेगी।
इस आयोजन के माध्यम से जामताड़ा के प्रियरंजन राय ने यह संदेश दिया है कि रोजगार और पेशे के सिलसिले में भले ही लोग दूसरे शहरों में बस जाएं, लेकिन अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा से उनका जुड़ाव बना रहता है। छठ महापर्व इसी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है।