Move to Jagran APP

कांग्रेस की आक्रोश रैली में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम

कांग्रेस की रैली में शमिल होंगे छतीसगढ़ के सीएम

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:29 AM (IST)
कांग्रेस की आक्रोश रैली में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम

जामताड़ा : रघुवर सरकार के विफलताओं से आम लोगों को अवगत कराने व राज्य में कांग्रेस पार्टी के जन समर्थन को विस्तार करने के उद्देश्य से रानीगंज गांव में मंगलवार को कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली सह सभा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मैदान में पंडाल निर्माण एवं माइक व लाइट लगाने का कार्य देर रात तक जारी है। प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली सह सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद ददई दुबे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, विधायक मनोज यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा मुख्य रुप से शामिल होगें। कार्यक्रम को लेकर मैदान में पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं कार्यकर्ताओं को उसके घर से कार्यक्रम स्थल तक के आवाजाही के तैयारी का जायजा लेने रानीगंज मैदान पहुंचे विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मां चंचला की धरती जामताड़ा में आज तक ऐसी रैली नहीं हुई है जो कल होने जा रही है। कहा सम्मेलन के माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं। इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल भी शिरकत करने पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा ने बहुत बड़ा अन्याय किया है, एक ऐसा मुख्यमंत्री झारखंड को दिया है जो छत्तीसगढ़ का है, जिसको लेकर जनता में काफी आक्रोश है। मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखंड के जनता के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। प्रदेश की जनता त्राहिमाम है बिजली बिल में बढ़ोतरी होल्डिग टैक्स लगाकर जनता को कमजोर करने का काम किया है जो इस बार विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को इस राज्य से भगा सकती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.