विकास योजनाओं की जानकारी दी गई
विकास योजनाओं को दी गई जानकारी
नारायणपुर (जामताडा़) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने मंगलवार को प्रखंड के पाल्टा, ईदगाह मोड़, डुमरिया, कोरीडीह, छायटांड़, विराजपुर आदि गांव का दौरा कर लोगों से मिले तथा केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास, विभिन्न छात्रवृत्ति, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज वितरण आदि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने एक बार पुन: झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। भाजपा सरकार ही अल्पसंख्यकों का कल्याण कर सकती है इसकी झलक सबों ने देख लिया है। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आलमगीर अंसारी, प्रदेश मंत्री शकील राणा, जिला अध्यक्ष जावेद, मोहम्मद रजाउद्दीन, मोहम्मद आबूतालिब, रकबूल अंसारी, नियामत अंसारी, इरशाद अंसारी आदि उपस्थित थे।